एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई
जयपुर । राजस्थान की राजधानी जयपुर में स्थित एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। चंडीगढ़ से मुंबई जा रहे विमान को जयपुर एयरपोर्ट पर मेडिकल इमरजेंसी के बाद उतारा गया है। बताया जा रहा है कि इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई-5283 आज सुबह 6 बजकर 15 मिनट पर चंडीगढ़ से रवाना हुई थी।
इंडिगो की फ्लाइट चंडीगढ़ से मुंबई जा रही थी, तभी बीच में ही शुभम नाम के युवक की तबीयत बिगड़ गई। सुबह 7.10 बजे विमान जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतरा। तुरंत ही एयरपोर्ट से एम्बुलेंस की जरिए यात्री को ईएचसीसी अस्पताल रेफर किया गया। फिलहाल अस्पताल में युवक का इलाज चल रहा है और विमान के सभी यात्री सुरक्षित हैं।


More Stories
मकर संक्रांति से जागेंगे सदियों से उपेक्षित मंदिर, सनातन सेना शुरू करेगी पुनः जीवनद्वार अभियान
PM Kisan Yojana 2024- मोदी 3.0 सरकार ने किसानों के लिए किया बड़ा एलान, इस दिन जारी होगी पीएम किसान योजना की 17वीं किस्त
Heat Wave Alert – कई राज्यों में भीषण गर्मी का अलर्ट, लू से राहत के आसार नहीं