सहारनपुर। थाना मिर्ज़ापुर के जाटोवाला गांव में मधुमक्खियों के हमले से युवक की मौत का मामला सामने आया है, युवक खेत मे घास काटने गया था कि मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया।
मिली जानकारी के अनुसार सहारनपुर मिर्जापुर थाना क्षेत्र के गांव जाटोंवाला निवासी 40 वर्षीय धर्मवीर पुत्र सूरज सिंह देर शाम खेत पर पशुओं के लिए चारा लेने के लिए गया था, घास काटते समय मधुमक्खियों के झुंड ने धर्मवीर पर हमला बोल दिया और बुरी तरह से उसके शरीर पर काट डाला जिसे धर्मवीर खेत पर ही बेहोश होकर गिर गया, सूचना मिलने पर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और धर्मवीर को लेकर घर आए, घर पर जाकर परिजनों ने घरेलू इलाज किया जिससे धर्मवीर होश में आ गया कि आज रविवार की सुबह हालत ज्यादा बिगड़ने पर परिजन अस्पताल जा रहे थे लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।



More Stories
कार के उड़े परखच्चे: सिसवा-खड्डा मार्ग पर टला बड़ा हादसा, एयरबैग ने बचाई जान
UP Assembly Elections 2027- गठबंधन की अटकलों पर BSP की मुखिया मायावती ने लगाया पूर्ण विराम, BSP अकेले लड़ेगी चुनाव
गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेकर देश का गौरव बढ़ाने वाली सेंट एंड्रयूज कॉलेज की NCC कैडेट वंशिका को मिला सम्मान