लखनऊ । सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की गलत नीतियों के चलते देश की अर्थव्यवस्था चरमरा गई है। प्रधानमंत्री देश की अर्थव्यवस्था को पांच ट्रिलियन बनाने का सपना दिखाते रहे हैं, पर आज तक इस दिशा में कोई ठोस कदम उठाने का उन्होंने संकेत नहीं दिया है। यह भी नहीं बताते कि अब तक देश कितने ट्रिलियन तक पहुंचा हैं। उनके कथित उपयोगी मुख्यमंत्री प्रदेश के लिए एक ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था का ढिंढोरा पहले पीट रहे थे, अब इशारे में भी उसका नाम नहीं ले रहे हैं। आंकड़े बताते हैं कि उत्तर प्रदेश आगे बढऩे के बजाय पीछे जा रहा है।
यहां जारी एक बयान मे अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार के पास अब एक ही काम रह गया है, विपक्ष को बदनाम करना और उसके नेताओं पर व्यक्तिगत अमर्यादित टिप्पणियां करना। भाजपा के बड़े नेतओं ने अपना संयम खो दिया है और वे छिछले बयानों से अपनी संकीर्ण मानसिकता दिखा रहे हैं। सरकारी संस्थाओं के जरिए भाजपा सरकार विपक्षी नेताओं को डराने की कोशिश करना चाहती है। समाज का हर तबका भाजपा के धोखे और झूठ से त्रस्त हैं। जनता उसकी सच्चाई जानने लगी है इसलिए वह जनता की समस्याओं को हल करने और चर्चा करने तक से भाग रही है।
उन्होंने कहा कि बिना सरकारी तंत्र के भाजपा नेतृत्व अब आम जनता में जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा हैं। लोग महंगाई, बेरोजगारी, कानून व्यवस्था, गन्ना किसानों के बकाया भुगतान और किसानों की आय दोगुनी करने के वादे के साथ किसानों को फ सल का लाभप्रद मूल्य दिलाने को लेकर सवाल पूछ रहे हैं। लोगों को भरोसा दिलाया गया था कि भाजपा सरकार बनने पर महंगाई रुकेगी, नौजवानों को यूपी में 70 लाख नौकरियां मिलेंगी। किसानों का सम्मान होगा, बहन-बेटियों की सुरक्षा होगी। भाजपा के इस धोखे और झूठ की कलई खुल चुकी है और जनता इसका जवाब देने के लिए तैयार बैठी है।
सपा अध्यक्ष ने कहा कि जनता को विश्वास कि समाजवादी सरकार आने पर ही किसानों का भला होगा। नौजवानों के लिए रोजगार का इंतजाम होगा, व्यापारियों को सरकारी शोषण से मुक्ति मिलेगी और छात्र-छात्राओं का जीवन संवरेगा यानी प्रदेश में खुशहाली आएगी। समाजवादी नेतृत्व पर जनता का भरोसा इसलिए भी है कि वह जो कहते हैं, वही करते हैं और जो कर सकते हैं वही कहते है। भाजपा राज में जनता को सिर्फ जिल्लत और परेशानियां ही मिली है। लोग भ्रष्टाचार से त्रस्त हैं। महिलाएं, अपमानित और असुरक्षित महसूस करती हैं। अपराधी बेखौफ हैं और प्रशासन असहाय बना दिया गया है। भाजपा न तो लोकतंत्र और नहीं संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान करती है। इसलिए अब प्रदेश की जनता भाजपा को और बर्दाश्त करने को तैयार नहीं है। लोकतंत्र के विरूद्ध भाजपा का कोई भी षडयंत्र कामयाब नहीं हो सकेगा।


More Stories
UP Assembly Elections 2027- गठबंधन की अटकलों पर BSP की मुखिया मायावती ने लगाया पूर्ण विराम, BSP अकेले लड़ेगी चुनाव
गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेकर देश का गौरव बढ़ाने वाली सेंट एंड्रयूज कॉलेज की NCC कैडेट वंशिका को मिला सम्मान
Gorakhpur News – मण्डल स्तरीय प्रतियोगिता: सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक में प्राप्त किया तीसरा स्थान