December 13, 2025

UP One India

Leading Hindi News Website

बॉलीवुड में कोरोना ब्लास्ट, जाने कौन-कौन सितारे है पॉजिटिव

               

बॉलीवुड में कोरोना ब्लास्ट, जाने कौन-कौन सितारे है पॉजिटिव

  मुंबई । कपूर खानदान में कोरोना का बम फूटा है। बोनी कपूर के बेटे और एक्टर अर्जुन कपूर, अंशुला कपूर और अनिल कपूर की बेटी रिया और दामाद करण बुलानी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। सभी होम क्वारंटीन हैं। अर्जुन को साल भर में दूसरी बार कोरोना हुआ है। हाल ही में अर्जुन को मलाइका के साथ करिश्मा कपूर के क्रिसमस पार्टी में देखा गया था। अर्जुन ने अपने संपर्क में आए लोगों से टेस्ट कराने की अपील की है।ऐसे में मलाइका अरोड़ा का भी कोरोना टेस्ट होगा। इससे पहले मलाइका के बाद ही अर्जुन कोविड पॉजिटिव हुए थे।
    आपको बता दें, प्रोड्यूसर बोनी कपूर भी अस्वस्थ महसूस कर रहे थे। जिसके बाद उन्होंने कोरोना टेस्ट करवाया और हालांकि उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जान्हवी और खुशी कपूर का भी कोरोना टेस्ट किया जाएगा।जब करीना कपूर और अमृता के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर आई थी, तब रिया कपूर ने भी अपना टेस्ट कराया था हालांकि तब उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई। हाल ही में ये सभी करिश्मा कपूर की क्रिसमस पार्टी में शामिल हुए थे। करीना तो ठीक होने के एक दिन बाद ही अपने बच्चों के साथ क्रिसमस पार्टी करती दिखाई दी थीं जिसके बाद यूजर्स ने उन्हें ट्रोल भी किया था।बीते रोज रणवीर शौरी ने अपने 10 साल के बेटे हारुन के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर दी थी। रणवीर शौरी ने लिखा था- मैं और मेरा बेटा हारून हॉलिडे मनाने गोवा गए थे। वहां से लौटते समय मुंबई की फ्लाइट लेने से पहले हमारा आरटी पीसीआर हुआ, जिसमें हारुन कोरोना पॉजिटिव मिला। हम दोनों में कोई लक्षण नहीं हैं। यह असली वेव है। इनके अलावा एक्टर नकुल मेहता और अर्जुन बिजलानी भी कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं।

You may have missed

error: Content is protected !!