फतेहपुर। विद्युत उपकेंद्र असोथर में मनमानी बिजली कटौती से जूझ रहे उपभोक्ताओं ने गुरुवार रात्रि उपकेंद्र का घेराव कर प्रदर्शन किया। उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि नरैनी फीडर में आपूर्ति शुरू होने के बाद भी 18 घंटे की जगह दो से तीन घंटे भी बिजली आपूर्ति नहीं की जा रही है।
ग्रामीणों ने विरोध दर्ज कराते हुए उपकेंद्र के अन्य चल रहे फीडरों को बंद करवा दिया। नरैनी फीडर के उपभोक्ताओं का कहना है कि उनके साथ उपकेंद्र के संविदा कर्मचारी जानबूझकर फीडर में बिजली आपूर्ति में भेदभाव किया जा रहा है। एक से दो घंटे तक नरैनी फीडर के गांवों से आए आधा सैकड़ा ग्रामीणों ने विरोध कर पॉवर हाउस का घेराव किया। उपकेंद्र के जेई राकेश यादव के समझाने व बिजली आपूर्ति बराबर देने के आश्वासन के बाद आक्रोशित ग्रामीण शांत हुए। इस मौके पर निर्भय यादव, सूरजभान पाल, गोलू यादव, विमल पासवान, चंदन रैदास मौजूद रहे।



More Stories
कार के उड़े परखच्चे: सिसवा-खड्डा मार्ग पर टला बड़ा हादसा, एयरबैग ने बचाई जान
UP Assembly Elections 2027- गठबंधन की अटकलों पर BSP की मुखिया मायावती ने लगाया पूर्ण विराम, BSP अकेले लड़ेगी चुनाव
गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेकर देश का गौरव बढ़ाने वाली सेंट एंड्रयूज कॉलेज की NCC कैडेट वंशिका को मिला सम्मान