झांसी। प्रेमनगर थाना क्षेत्र में बारातियों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली और ट्रक में टक्कर हो गई। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक दर्जन घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार बारातियों से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली झांसी जिले के प्रेमनगर थानान्तर्गत दुर्गापुर हाइवे से गुजर रही थी कि इसी दौरान ट्रैक्टर ट्रॉली और ट्रक में टक्कर हो गई, जिससे सवार बारातियों में चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने इसकी सूचना थाने की पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए झांसी मेडिकल कालेज भेजा। जहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य का इलाज चल रहा है।
बताया जा रहा है ट्रैक्टर में एक दर्जन से अधिक लोग सवार थे।


More Stories
Gorakhpur News – सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज के विधि विभाग में संविधान के 22 भागों पर आधारित चित्रों पर विशेष व्याख्यान का हुआ आयोजन
कार के उड़े परखच्चे: सिसवा-खड्डा मार्ग पर टला बड़ा हादसा, एयरबैग ने बचाई जान
UP Assembly Elections 2027- गठबंधन की अटकलों पर BSP की मुखिया मायावती ने लगाया पूर्ण विराम, BSP अकेले लड़ेगी चुनाव