कुशीनगर। कुशीनगर जनपद के कसया विधानसभा में आयोजित विशाल जनसभा में बहुजन समाज पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व प्रत्याशी नगर पालिका परिषद पडरौना शाहिद लारी ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के समक्ष अपने सैकड़ों साथियों के साथ समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री ब्रम्हाशंकर त्रिपाठी, पूर्व सांसद बालेश्वर यादव, पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह, एमएलसी रामअवध यादव, जिलाध्यक्ष डॉ मनोज यादव, एन पी कुशवाहा, विजेंद्र पाल यादव, विक्रमा यादव, इलियास अंसारी, रणविजय सिंह मोहन, मुन्ना यादव, शुकरुल्लाह अंसारी आदि ने शाहिद लारी को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने पर बधाई दी है।


More Stories
गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेकर देश का गौरव बढ़ाने वाली सेंट एंड्रयूज कॉलेज की NCC कैडेट वंशिका को मिला सम्मान
Gorakhpur News – मण्डल स्तरीय प्रतियोगिता: सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक में प्राप्त किया तीसरा स्थान
Gorakhpur News – गणतंत्र दिवस परेड के लिए सेंट एंड्रयूज कॉलेज की NCC कैडेट वंशिका चयनित