इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में 33 वर्षीय एक किसान ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या करने के बाद खुद भी आत्महत्या कर ली। थाना प्रभारी (एसएचओ) सुधीर कुमार ने बताया कि किसान रजनीश कुमार दुबे ने शनिवार को जसवंतनगर थाना क्षेत्र के नगला नरिया गांव में अपनी 25 वर्षीय पत्नी कंचन की पहले घर में हत्या कर दी और फिर खुद भी जहरीला पदार्थ खा लिया।
वह बैंक का कर्ज चुकाने के लिए संघर्ष कर रहा था। दुबे को सेफई मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
एसएचओ ने कहा कि ग्रामीणों के अनुसार, दुबे ने एक बैंक से कर्ज लिया था और उसे चुकाने के लिए अपनी जमीन का एक हिस्सा भी बेच दिया था।
ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि कर्ज को लेकर किसान काफी तनाव में था।


More Stories
गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेकर देश का गौरव बढ़ाने वाली सेंट एंड्रयूज कॉलेज की NCC कैडेट वंशिका को मिला सम्मान
Gorakhpur News – मण्डल स्तरीय प्रतियोगिता: सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक में प्राप्त किया तीसरा स्थान
Gorakhpur News – गणतंत्र दिवस परेड के लिए सेंट एंड्रयूज कॉलेज की NCC कैडेट वंशिका चयनित