सिसवा बाजार-महराजगंज। सिसवा विधानसभा से निर्दल प्रत्याशी ई. आरके मिश्रा ने आज सिसवा नगर में जनसम्पर्क किया, इस दौरान भारी संख्या में उनके समर्थक नारा लगाते हुए चल रहे थे।
सिसवा विधानसभा से निर्दल प्रत्याशी ई. आरके मिश्रा आज अपने समर्थकों के साथ सिसवा नगर में जनसम्पर्क किया, ई. आरके मिश्रा नगर के छावनी टोला से निकले और मस्जिद टोला, नौका टोला, ईस्टेट चौक, सब्जी मण्डी, श्रीरामजानकी मंदिर रोड़, फलमण्डी, रेलवे स्टेशन रोड़, पुरानी पुलिस चौकी, गोपाल नगर सहित अन्य वार्डो में जनसम्पर्क किया।
जनसम्पर्क के दौरान भारी संख्या में समर्थकों की भीड़ साथ चल रही थी और ई. आरके मिश्रा तुम संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ है, जनता ने ठाना है, अबकी बार ई. आरके मिश्रा को लाना है, के नारों से आप पूरा नगर गूंज गया।
इस दौरान राजेश सिंह, अनिल यादव, रमेश पाण्डेय, मनोज मणि, जगदीश यादव, रहमत अली, रामअवध चौरसिया, गोपी चौधरी सहित भारी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।


More Stories
कार के उड़े परखच्चे: सिसवा-खड्डा मार्ग पर टला बड़ा हादसा, एयरबैग ने बचाई जान
UP Assembly Elections 2027- गठबंधन की अटकलों पर BSP की मुखिया मायावती ने लगाया पूर्ण विराम, BSP अकेले लड़ेगी चुनाव
गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेकर देश का गौरव बढ़ाने वाली सेंट एंड्रयूज कॉलेज की NCC कैडेट वंशिका को मिला सम्मान