निचलौल-महराजगंज। निचलौल सर्किल के सभी थानों के प्रमुख बाजारों मैं जाने वाले सभी रास्तों पर बैरियर लगाकर चेकिंग की जाएगी ताकि कोई भी अपराधी तत्व बाजार के अंदर प्रवेश न कर सके, यह बातें क्षेत्राधिकारी सुनील दत्त दुबे ने कहा।

रविवार के अवकाश के उपरांत बैंक व सभी वित्तीय संस्थानों के खुलने पर सभी बैंकों पेट्रोल पंपों, ग्राहक सेवा केंद्रों की सुरक्षा के लिए सर्किल फरेंदा के सभी थानों के प्रमुख बाजारों में बैरियर लगाकर नाकेबंदी की गई बाजारों में घुसने वाले प्रमुख मार्गों पर चेकिंग की गई । क्षेत्राधिकारी निचलौल सुनील दत्त दुबे के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक कोठीवार, प्रभारी निरीक्षक निचलौल, प्रभारी निरीक्षक चौक, थानाध्यक्ष ठूठीबारी पुलिस बल के साथ भ्रमण करते रहे ।
क्षेत्राधिकारी सुनील दत्त दुबे ने बताया कि कस्बों के प्रवेश द्वारों पर बैरियर लगाकर निरंतर चेकिंग की जाएगी तथा चेकिंग स्थान पर थाने की मोबाइल अथवा पीआरवी को रखा जाएगा कोई भी अराजक तत्व कस्बे में प्रवेश न कर सके।


More Stories
कार के उड़े परखच्चे: सिसवा-खड्डा मार्ग पर टला बड़ा हादसा, एयरबैग ने बचाई जान
UP Assembly Elections 2027- गठबंधन की अटकलों पर BSP की मुखिया मायावती ने लगाया पूर्ण विराम, BSP अकेले लड़ेगी चुनाव
गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेकर देश का गौरव बढ़ाने वाली सेंट एंड्रयूज कॉलेज की NCC कैडेट वंशिका को मिला सम्मान