लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि विधानसभा चुनाव में जनता नफ रत की राजनीति और समाज बांटने वालों का सफ ाया करेगी। यह चुनाव लोकतंत्र और संविधान को बचाने का है। बाबा साहब अंबेडकर ने जो संविधान दिया है, जिससे प्रदेश और देश की जनता को हक और अधिकार मिल रहा है, भाजपा के लोग उसे खत्म कर रहे हैं। अखिलेश ने कहा कि महंगाई और भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण किसानों की आय दुगनी नहीं हुई। डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस के साथ साथ खाने पीने की चीजों के दाम भी भाजपा सरकार ने बहुत बढ़ा दिए। सरकार गरीबों और किसानों के साथ नहीं है, यह बड़े लोगों और उद्योगपतियों के साथ खड़ी है।
आगरा में रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी के साथ संयुक्त प्रेस कांफ्रेस में अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में किसी का सम्मान नहीं है। न नौजवानों का और न किसानों का। नौकरी रोजगार की मांग करने वाले नौजवानों को लाठियों से पिटवाया। तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलनकारी किसानों को आतंकवादी और मावाली कहकर अपानित किया है। लखीमपुर खीरी में किसानों को जीप से कुचल दिया गया। नौजवान और किसान इसे कभी नहीं भूल सकता है। सपा अध्यक्ष ने कहा कि बीजेपी सरकार इस बार के बजट को अमृत बजट बता रही है तो क्या पहले के बजट जहर के समान थे। भाजपा जनता को धोखा देने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाती है।
मुख्यमंत्री योगी की भाषा को लेकर निशाना साधते हुए अखिलेश ने क हा कि ने मुख्यमंत्री परेशान हैं, विधानसभा में भी असंसदीय शब्दों का प्रयोग करते हैं। जनता के बुनियादी सवालों से बचने के लिए इसी तरह की भाषा बोलते हैं। भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने लोगों को बेरोजगारी और परेशानी दी है। कारोबार ठप कर दिया है। कोरोना काल में दवाई, बेड और ऑक्सीजन का इंतजाम नहीं। आगरा से लेकर पूरे प्रदेश में बड़े पैमाने पर लोगों ने अपने परिवारों को खोया है। भाजपा सरकार में मिली परेशानियों को जनता भूल नहीं सकती है। विधानसभा चुनाव में वोट के जरिए बीजेपी को जवाब देगी। उन्होंने कहा कि गठबंधन को जनता के मिल रहे समर्थन से भाजपा घबराई हुई है। हम लोग काम करने वाले हैं, भाईचारा बढ़ाने वाले हैं और विकास करने वाले हैं। हम लोकतंत्र और भाईचारा बचाने के लिए काम कर रहे हैं। यह चुनाव भाईचारा बनाम भाजपा है।


More Stories
UP Assembly Elections 2027- गठबंधन की अटकलों पर BSP की मुखिया मायावती ने लगाया पूर्ण विराम, BSP अकेले लड़ेगी चुनाव
गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेकर देश का गौरव बढ़ाने वाली सेंट एंड्रयूज कॉलेज की NCC कैडेट वंशिका को मिला सम्मान
Gorakhpur News – मण्डल स्तरीय प्रतियोगिता: सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक में प्राप्त किया तीसरा स्थान