अलीगढ़। थाना अतरौली इलाके में एक्सीडेंट से एक युवक की मौत हो गई वही दूसरे युवक को प्राइवेट निजी अस्पताल में भर्ती कराया जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक प्रदीप कुमार पुत्र राजवीर निवासी गूरेठा सुल्तानपुर गढ़िया थाना सिकंदराराऊ जनपद हाथरस से अतरौली इलाके में अपने दोस्त राजेश पुत्र लाखन सिंह की बहन के शादी के कार्ड बांटने के लिए बाइक से निकले और कार्ड बांट कर लौट रहे थे कि अतरौली रामघाट रोड पर किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार मौके से चालक वाहन लेकर फरार हो गया, इस टक्कर में बाइक सवार प्रदीप की मौके पर ही मौत हो गई और राजेश गंभीर रूप से घायल हो गये, जिसका उपचार निजी प्राइवेट हॉस्पिटल में चल रहा है।
वही किसी राहगीर ने शादी के कार्ड पर नंबर देख कर परिजनों को सूचना दी, परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल राजेश को निजी हॉस्पिटल में भर्ती किया, मृतक प्रदीप का पंचनामा भर पोस्टमार्टम करा कर सब परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने परिजनों से प्रार्थना पत्र लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है अज्ञात वाहन की तलाश जारी है।


More Stories
UP Assembly Elections 2027- गठबंधन की अटकलों पर BSP की मुखिया मायावती ने लगाया पूर्ण विराम, BSP अकेले लड़ेगी चुनाव
गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेकर देश का गौरव बढ़ाने वाली सेंट एंड्रयूज कॉलेज की NCC कैडेट वंशिका को मिला सम्मान
Gorakhpur News – मण्डल स्तरीय प्रतियोगिता: सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक में प्राप्त किया तीसरा स्थान