बुलंदशहर। बुलंदशहर के अगौता थाना क्षेत्र के गांव जौलीगढ़ में आज दर्दनाक मामला सामने आया, एक मासूम की गला काटकर निर्मम हत्या कर दी गयी, इसके पीछे पारिवारिक विवाद बताई जा रही है,
मिली जानकारी के अनुसार जब यह हत्या की गयी उस समय उनकी मां बाजार गई थी, बाजार से लौटने पर घर में बच्ची की लाश पड़ी मिली, धारदार हथियार से गर्दन काटकर मासूम की निर्मम हत्या की गई, मृतका की मां ने परिवार के ही लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।
पुलिस के मुताबिक मृतक मासूम की मां का अपने पति से काफी समय से विवाद चल रहा है, पति के परिवार वाले गांव में रहते हैं, महिला पति के परिजनों से अलग अपने बच्चों के साथ रहती है, महिला का पति से पूर्व में तलाक हो चुका है और पति दिल्ली रहता है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जाँच शुरू कर दी है।
एसएसपी संतोष कुमार ने बताया पूरे प्रकरण की गहनता से जांच कराई जाएगी ।



More Stories
UP Assembly Elections 2027- गठबंधन की अटकलों पर BSP की मुखिया मायावती ने लगाया पूर्ण विराम, BSP अकेले लड़ेगी चुनाव
गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेकर देश का गौरव बढ़ाने वाली सेंट एंड्रयूज कॉलेज की NCC कैडेट वंशिका को मिला सम्मान
Gorakhpur News – मण्डल स्तरीय प्रतियोगिता: सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक में प्राप्त किया तीसरा स्थान