रायपुर/महोबा। ये बुंदेलखंड की धरती वीरों की धरती है। इस क्षेत्र के लोंगों ने अपमान कभी सहन नहीं किया। एक सीमा के बाद यहां के लोग अन्याय करने वालों के खिलाफ लड़ते हैं। एक वीडियो हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आपने देखा होगा। जिसमें एक्सप्रेस हाईवे के उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री शानदार गाड़ी में बैठकर जा रहे हैं और उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गाड़ी के पीछे-पीछे पैदल जा रहे हैं। मोदी को खतरा है कि गाड़ी में योगी के बैठने से कहीं उनकी गद्दी पर योगी कब्जा न कर ले।
उक्त संबोधन छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उत्तर प्रदेश के आगामी वर्ष में होने वाले विधानसभा चुनाव में झांसी की विशाल आमसभा को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तरप्रदेश संतों की भूमि है यहंा पर राजा-महाराजा संतों से शिक्षा दीक्षा लिया करते थे।
मोदी ने संतो के कंधों पर हाथ रखकर भारत की सनातनी परंपरा का अपमान किया है। आजकल उत्तर प्रदेश में जो हवा चल रही है जो बयानबाजी हो रही है। वह धार्मिक आधार पर देश को बांटने की साजिश है। धर्म के नाम पर वोट देने के बाद भी जनता को क्या मिला। प्रियंका गांधी प्रतिज्ञा रैली में आपसे संकल्प मांगने आई हैं। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस सत्ता में आने पर किसानों से 400 रूपए क्विंटल की दर से प्रति क्विंटन गन्ना खरीदेगी। युवा बेरोजगारों के लिए रोजगार के नए रास्ते खोले जाएंगे। राहुल गांधी 2018 में छत्तीसगढ़ आए तो उन्होंने किसानों से ऋण माफी का वायदा किया था जिसका सुपरिणाम छत्तीसगढ़ की जनता ने कांग्रेस को भारी बहुमत से जीताकर विधानसभा में भेजा।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में धान की खरीदी 2500 प्रति क्विंटल में खरीदने की बात कहते हुए आमसभा में उत्तर प्रदेश में भी 2500 रूपए क्विंटल धान खरीदी किए जाने का चुनावी वायदा किया।
छत्तीसगढ़ में विकास की योजनाएं कांग्रेस सरकार ने जोर-शोर से चला रही है। जिसका समर्थन आम जनता कर रही है।


More Stories
UP Assembly Elections 2027- गठबंधन की अटकलों पर BSP की मुखिया मायावती ने लगाया पूर्ण विराम, BSP अकेले लड़ेगी चुनाव
मकर संक्रांति से जागेंगे सदियों से उपेक्षित मंदिर, सनातन सेना शुरू करेगी पुनः जीवनद्वार अभियान
PM Kisan Yojana 2024- मोदी 3.0 सरकार ने किसानों के लिए किया बड़ा एलान, इस दिन जारी होगी पीएम किसान योजना की 17वीं किस्त