February 20, 2026

UP One India

Leading Hindi News Website

कल शाम में लापता मासूम का शव मिला गांव के तालाब में, हत्या की आशंका

          बुलंदशहर। बुलंदशहर के डिबाई क्षेत्र के गांव बिलोना रूप बांगर में कल शाम संदिग्ध परिस्थियों में लापता हुए, मासूम का शव गांव के तालाब में पड़ा मिला, हत्या कर मासूम के शव को फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है।
     बताया जाता है कि कल शाम संदिग्ध हालत में मासूम गायब हुआ था,काफी खोजने पर भी मासूम का कोई सुराग नही मिला, तत्पश्चात परिजनोंने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी, पुलिस ने भी खोजने का काफी किया कि आज सुबह तालाब में मासूम का शव मिला, मौके पर मौजूद पुलिस जांच में जुट गयी है।
    सीओ डिबाई वंदना सिंह के मुताबिक गहनता से हर पहलू की जांच की जा रही है।
                                          

error: Content is protected !!