महराजगंज। मित्र के यहां शादी समारोह में शामिल होने गया लेकिन लौट कर नही आया और आज उसकी लाश नगर में मिली, पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है, यहा मामला चौक थाना क्षेत्र है।
मिली जानकारी के अनुसार बरगदहि बसंत नाथ निवासी 28 वर्षीय अविनाश पांडेय पुत्र रविन्द्र पांडेय कल अपने मित्र के यहां शादी समारोह में शामिल होने के लिए निकले देर रात तक वापस घर नहीं पहुंचे, ऐसे में परिजनों ने खोज बिन शुरू कर दिया, लेकिन जब कुछ पता नही चला तो पुलिस को लिखित तहरीर दी। वहीं आज सुबह लगभग 10 बजे ग्राम पडरी के नहर में उनका लाश मिला, वही मोटरसाइकिल भी बरामद हुआ।
इस सन्दर्भ में थानाध्यक्ष चौक ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्यवाही कि जायेगी।


More Stories
कार के उड़े परखच्चे: सिसवा-खड्डा मार्ग पर टला बड़ा हादसा, एयरबैग ने बचाई जान
UP Assembly Elections 2027- गठबंधन की अटकलों पर BSP की मुखिया मायावती ने लगाया पूर्ण विराम, BSP अकेले लड़ेगी चुनाव
गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेकर देश का गौरव बढ़ाने वाली सेंट एंड्रयूज कॉलेज की NCC कैडेट वंशिका को मिला सम्मान