लखनऊ। पीजीआई कोतवाली क्षेत्र के तेलीबाग पुलिस चौकी अंतर्गत कुम्हार मंडी,पसियाना में,रविवार देर शाम घर से बाहर निकली 6 साल की मासूम को मुहल्ले का ही युवक बहला फुसलाकर कर ले गया और उसके साथ दरिंदगी का प्रयास करने लगा। मासूम की चीख सुनकर जुटे लोगों ने मासूम को दरिंदे के चंगुल से छुड़ाया,लोगों को जुटता देख आरोपी युवक मौके से भाग निकला। पीडि़ता के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पीजीआई कोतवाली में नामजद तहरीर पर पुलिस ने मासूम से दरिंदगी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
चौकी प्रभारी तेलीबाग रीकेष कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी युवक सुनील रावत तेलीबाग के पसियाना इलाके में रहता है, एक बच्ची जिसकी उम्र करीब 6 साल है। अपनी नानी के साथ रहती है । घटना शाम करीब सात बजे की है। वह घर से बाहर निकली हुई थी। उसी समय आरोपी सुनील रावत ने उसे फुसलाकर अंधेरे की तरफ एक पुराने मकान में ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। पीडि़ता के परिजनों की नामजद तहरीर पर मुकदमा दर्ज करा दिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।


More Stories
कार के उड़े परखच्चे: सिसवा-खड्डा मार्ग पर टला बड़ा हादसा, एयरबैग ने बचाई जान
UP Assembly Elections 2027- गठबंधन की अटकलों पर BSP की मुखिया मायावती ने लगाया पूर्ण विराम, BSP अकेले लड़ेगी चुनाव
गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेकर देश का गौरव बढ़ाने वाली सेंट एंड्रयूज कॉलेज की NCC कैडेट वंशिका को मिला सम्मान