मुंबई। अभिनेता सलमान खान को पड़ोसी रायगढ़ जिले में पनवेल के समीप उनके फार्म हाउस में एक सांप ने काट लिया। गनीमत यह रही कि सांप जहरीला नहीं था। सूत्रों ने यह जानकारी दी है।
सूत्रों ने बताया कि सांप ने शनिवार रात को सलमान के हाथ पर काट लिया। अभिनेता को नवी मुंबई के कमोठे में स्थित एक अस्पताल ले जाया गया और रविवार सुबह उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी। उन्होंने बताया कि सलमान की हालत अब स्थिर है और वह मुंबई में वापस अपने घर आ गए हैं।


More Stories
सनातन सेना की महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष बनीं श्रद्धा सिंह
मकर संक्रांति से जागेंगे सदियों से उपेक्षित मंदिर, सनातन सेना शुरू करेगी पुनः जीवनद्वार अभियान
PM Kisan Yojana 2024- मोदी 3.0 सरकार ने किसानों के लिए किया बड़ा एलान, इस दिन जारी होगी पीएम किसान योजना की 17वीं किस्त