गोरखपुर। चिलुआताल थाना क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति उम्र करीब 26 वर्ष बीती रात्रि करीब 10 बजे पैदल राजकीय महंत अवेद्यनाथ महाविद्यालय जंगल कौडिया थाना पीपीगंज के सामने रोड क्रॉस करने के चक्कर में किसी अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर लगने से घायल हो गया था जिसे सूचना पर नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जंगल कौडिय़ा लाया गया जहां डॉक्टर द्वारा मृत घोषित किया गया।
अज्ञात व्यक्ति का शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है तथा मृतक के शव को सरकारी किट बैग में रखकर सिल कर सर्वमोहर कर अग्रिम विधिक कार्रवाई हेतु बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भिजवाया गया है।



More Stories
कार के उड़े परखच्चे: सिसवा-खड्डा मार्ग पर टला बड़ा हादसा, एयरबैग ने बचाई जान
UP Assembly Elections 2027- गठबंधन की अटकलों पर BSP की मुखिया मायावती ने लगाया पूर्ण विराम, BSP अकेले लड़ेगी चुनाव
गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेकर देश का गौरव बढ़ाने वाली सेंट एंड्रयूज कॉलेज की NCC कैडेट वंशिका को मिला सम्मान