भारत में मिलने वाले ये फल हैं अजीब और अनोखे

पर्सिमोन - ये फल मूल रूप से चीन का है। हालांकि ये फल उत्तराखंड, जम्मू और कश्मीर, तमिलनाडु में भी उगाया जाता है। इसका स्वाद किसी दूसरे फल की तरह नहीं होता।

जंगली जलेबी- तमिलनाडु, केरल, महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में उगाया जाता है। इस फली में लगभग कुछ काले बीज होते हैं जो एक मोटे मीठे गूदे में लिपटे होते हैं।

आइस एप्पल- मीठा, स्वादिष्ट और ट्रांसपेरेट दिखने वाला ये फल तमिलनाडु और महाराष्ट्र के एरिया में और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में भी पाया जाता है।

लैंगसैट- ये फल गुच्छों में बढ़ता है, ठीक लीची की तरह। मलेशिया, इंडोनेशिया, थाईलैंड और सुमात्रा में व्यापक रूप से इसकी खेती की जाती है। भारत में, यह नीलगिरी की दक्षिणी पहाड़ियों में अप्रैल से सितंबर तक बढ़ता है। इस फल का स्वाद खट्टा और मीठा होता है, वहीं ये अंगूर की तरह बहुत टेस्टी होता है।

फिग - इसे अंजीर के नाम से भी जाना जाता है। इसकी खेती ज्यादातर महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और तमिलनाडु के पश्चिमी भागों तक ही सीमित है। इस फल का स्वाद चाहें कैसा भी हो लेकिन ये हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है।

पैशन फ्रूट- ये फल मूल रूप से ब्राजील का है। भारत में यह पश्चिमी घाट के कई हिस्सों जैसे नीलगिरी, वायनाड, कोडाईकनाल, शेवरॉय, कूर्ग और मालाबार के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश, मणिपुर, नागालैंड और मिजोरम जैसे पूर्वोत्तर राज्यों में जंगली रूप से बढ़ता हुआ पाया जाता है।

रामबुतान- ये फल काफी हद तक लीची की तरह दिखता है। भारत में रामबुतान की खेती केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु जैसे दक्षिणी राज्यों के कुछ हिस्सों तक ही सीमित है। ये मीठा और मलाईदार फल है, जो लिची से थोड़ा कम मीठा होता है।

मैंगोस्‍टीन- ये फल केवल दक्षिण में उगाया जाता है। केरल भारत का प्रमुख मैंगोस्टीन उत्पादक है, इसके बाद तमिलनाडु है, इसके अलावा पोल्लाची, ऊपरी पलानी पहाड़ियों और कुन्नूर में उगाया जाता है। ये थोड़ा मीठा और खट्टा स्वाद वाला फल है।