PM Kisan 13th Installment Date and Time 2023, PM Kisan Samman Nidhi Yojana Installment Date, Pm Kisan Samman Nidhi Yojana, Pm Kisan List 2022, Pm-Kisan Samman Nidhi Yojana List, Pm Kisan List 2022, Pm Kisan Beneficiary List, Pm Kisan Farmer List 2022 , Pm Kisan App
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 13th Installment Date and Time: Know when the 13th installment money can come in the account, do this important work before taking benefits
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत भारत सरकार हर साल तीन किस्त के रूप में किसानों को 6 हजार रुपये प्रदान कर रही है। अब तक किसानों के खाते में कुल 12 किस्त के पैसे ट्रांसफर हो चुके हैं। हाल ही में 17 अक्तूबर, 2022 के दिन नई दिल्ली में आयोजित किसान सम्मान सम्मेलन में प्रधानमंत्री ने 12वीं किस्त के पैसों को ट्रांसफर किया था। 12वीं किस्त आने के बाद कई किसान अब 13वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। तो चलिए आगे जानते हैं भारत सरकार कब तक 13वीं किस्त के पैसों को ट्रांसफर कर सकती है।

मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 13वीं किस्त अगले साल 2023 के जनवरी महीने में ट्रांसफर की जा सकती है। हालांकि, इसको लेकर सरकार ने अब तक कोई आधिकारिक एलान नहीं किया है।
अगर आप भी 13वीं किस्त का लाभ लेना चाहते हैं। ऐसे में आपको जल्द से जल्द योजना में अपनी ई-केवाईसी करा लेनी चाहिए। अगर आप ई-केवाईसी नहीं कराते हैं। इस स्थिति में आपको योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

ई-केवाईसी की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। ई-केवाईसी करने के लिए आपको पीएम किसान पोर्टल https://pmkisan.gov.in/ पर विजिट करना है।

यहां आपको फार्मर्स कॉर्नर में ई-केवाईसी के विकल्प का चयन करना है। इसके बाद अपना आधार नंबर दर्ज करें। इस प्रक्रिया को करने के बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। ओटीपी दर्ज करते ही आपकी ई-केवाईसी पूरी हो जाएगी।
More Stories
ताबड़तोड़ फायरिंग में मासूम बच्ची की हत्याः 8 वर्ष की मासूम बच्ची को गोलियों से भूना, इलाके में फैली सनसनी, जानें पूरा मामला
केंद्र ने तीन उच्च न्यायालयों में Chief Justices की नियुक्ति की अधिसूचना की जारी
Weather Took A Turn | मौसम ने ली करवट: गर्मी के मौसम में मानसून जैसी स्थिति, 8 से 9 डिग्री गिरा पारा