कुछ यूट्यूब चैनल्स ने भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को लेकर हाल ही में ऐसा दावा किया हैं जिसे सुनकर उनके फैंस परेशान होने के साथ हैरान भी हैं। लेकिन हम आपको इस खबर की सच्चाई बताते हैं।
भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। फैंस उनके बारे में जानने के लिए भी काफी एक्साइटेड रहते हैं। हाल ही में एक्ट्रेस को लेकर ऐसी खबरें सामने आईं कि सुनकर सभी फैंस हैरान रह गए। दरअसल, कुछ यूट्यूब चैनल्स में ये दावा किया जा रहा है कि अक्षरा का कोई पर्सनल एमएमएस वीडियो वायरल हो रहा है और इसके बाद एक ऐसा वीडियो शेयर किया जिसमे दावा किया गया कि MMS वीडियो लीक होने के बाद अक्षरा सिंह ने रोते हुए वीडियो शेयर किया तो फैंस भी हैरान रह गए कि आखिर ये सब हो क्या रहा है। लेकिन आपको हम बता दें कि अक्षरा का कोई वीडियो लीक नहीं हुआ है।

सोशल मीडिया स्टार हैं भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह
बता दें कि अक्षरा इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। वह कई फनी पोस्ट शेयर करती हैं जिन्हें फैंस द्वारा खूब पसंद किया जाता है। आपको बताते चले कि अक्षरा सिंह के सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। इसी वजह से कई स्टार्स अक्षरा सिंह के साथ वीडियोज बनाते हैं। कुछ समय पहले आमिर खान ने फिल्म लाल सिंह चड्ढा और विजय देवरकोंडा ने लाइगर के दौरान अक्षरा सिंह के साथ खूब वीडियोज बनाए थे।
क्या है सच
वहीं जो अक्षरा का रोने वाला वीडियो है वो पुराना है जब उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री पर सवाल खड़े किए थे। लेकिन अब उनके इस पुराने वीडियो को गलत तरीके से वायरल किया जा रहा है। वैसे अभी तक इस मामले में अक्षरा का कोई रिएक्शन नहीं आया है। लेकिन जब उन्हें पता चलेगा तो वह इन फेक खबरें फैलाने वालों के खिलाफ एक्शन जरूर लेंगी।
More Stories
सहारा के खाताधारकों के लिए बड़ी खबर, सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया यह निर्देश
Famous Bhojpuri Actress Suicide: Bhojpuri Industry की मशहूर एक्ट्रेस ने की आत्महत्या, फांसी के फंदे पर लटकता मिला शव, जानें पूरा मामला
ताबड़तोड़ फायरिंग में मासूम बच्ची की हत्याः 8 वर्ष की मासूम बच्ची को गोलियों से भूना, इलाके में फैली सनसनी, जानें पूरा मामला