देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों की समस्याओं को सुना। मुख्यमंत्री धामी ने जन समस्याओं के उचित समाधान के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी समस्याओं को संबंधित विभागों को भेजा जाय एवं उन पर हुई कार्यवाही से भी अवगत कराया जाए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जन समस्याओं का त्वरित निराकरण अधिकारियों की जिम्मेदारी है। यह सुनिश्चित किया जाए कि जन समस्याओं का शीघ्रता से समाधान हो। आम जनता को अपनी समस्याओं के निराकरण के लिये बार-बार मुख्यमंत्री तक न आना पड़े, यह सुनिश्चित करना अधिकारियों का दायित्व है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार सबका साथ, सबका विकास एवं सबके विश्वास की भावना के साथ सभी की समस्याओं के समाधान के प्रति संकल्पबद्ध है।
More Stories
खुशखबरी! स्वास्थ्य विभाग में जल्द ही शुरू होगी भर्तिया, ANM, स्टॉफ नर्स और CHO के इतनें पदों पर होगी भर्ती
PM मोदी ने श्री केदारनाथ धाम में रुद्राभिषेक कर सबकी सुख एवं समृद्धि की कामना के साथ श्रद्धालुओं को दी बड़ी सौगात
अंकिता हत्याकांड: रिजॉर्ट में आती थीं लड़कियां, शराब के अलावा कई तरह के नशे का रहता था स्टॉक