वड़ोदरा। प्यार का अंजाम कई बार इतना खौफनाक होता है कि सुनकर ही रूह कांप जाती है। जो लोग प्यार में रहते हुए जीने-मरने की कसमें खाते हैं, वही लोग अचानक एक दूसरे की जान के दुश्मन हो जाते हैं। गुजरात के वड़ोदरा में ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां एक महिला ने अपने पति के साथ मिलकर अपने पूर्व प्रेमी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान विशाल वायड़े के तौर पर हुई है। पुलिस ने मामला की छानबीन के बाद तीन लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया है।
मृतक के भाई ने शिकायत में बताया है कि उसके भाई का आरोपी महिला से संबंध था। रिपोर्ट के मुताबिक मृतक और आरोपी लड़की एक ही इलाके में रहते थे जहां वो एक दूसरे से प्यार करने लगे। करीब एक साल बाद युवती की शादी किसी और लड़के से हो गई और वो बिल गांव में अपने पति जयेश माली के साथ रहने लगी। शिकायत में कहा गया है कि शादी के बाद भी विशाल और आरोपी लड़की गीता आपस में मिलते जुलते और बात करते थे। इन दोनों के प्रेम प्रसंग की खबर जयेश को लग गई जिसके बाद पति-पत्नी में झगड़ा हुआ। आरोप है कि गीता ने शनिवार रात 10.30 बजे विशाल को यश कॉम्पलेक्स के बाहर बुलाया। आरोप है कि गीता उसके पति जयेश और उसकी एक आंटी ने इस दौरान विशाल पर हमला कर दिया।
विशाल के भाई के मुताबिक विशाल ने उसे फोन करके बताया था कि गीता और उसके पति के साथ उसका झगड़ा हो गया है और वो तुरंत वहां आ जाए। जब वो मौके पर पहुंचा तब उसने देखा क तीनों लोग विशाल को बुरी तरह मार रहे हैं। विशाल के भाई ने एंबुलेंस को फोन किया, अस्पताल ले जाते हुए एंबुलेंस कर्मियों ने ही बता दिया कि उसकी मौत हो चुकी है।
More Stories
Weather Took A Turn | मौसम ने ली करवट: गर्मी के मौसम में मानसून जैसी स्थिति, 8 से 9 डिग्री गिरा पारा
मौत का तमाचा | Death Slap- कलयुगी बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट, जानें क्या हैं पूरा मामला!
Video Viral On Social Media: सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होता भजन कार्यक्रम के दौरान अंधाधुंद नोटों की बारिश का वीडियों, स्टेज पर बिछ गई पैसों की चादर