कलबुर्गी । कर्नाटक के कलबुर्गी जिले में शुक्रवार तड़के हैदराबाद जा रही स्लीपर बस में आग लगने से कम से कम सात लोगों की जलकर मौत हो गई। सूत्रों ने बताया कि सभी मृतक हैदराबाद के रहने वाले थे। करीब 12 यात्री घायल हो गए हैं, जिन्हें कलबुर्गी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कलबुर्गी जिले की पुलिस अधीक्षक ईशा पंथ ने कहा कि प्रारंभिक जांच के अनुसार यह संदेह है कि 7 से 8 यात्री बस के अंदर फंस गए थे, जिस कारण उनकी जलकर मौत हो गई।
उन्होंने कहा कि हालांकि, इस स्तर पर त्रासदी में मौतों की सही संख्या बताना संभव नहीं है।
घटना बीदर-श्रीरंगपटना हाईवे पर कलबुर्गी जिले के कमलापुर तालुक के बाहरी इलाके में सुबह करीब 6.30 बजे हुई। बस गोवा से हैदराबाद जा रही थी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि एक लॉरी से टकराने के बाद बस में आग लग गई। हादसे के वक्त बस में 35 से ज्यादा यात्री सवार थे।
निजी बस गोवा में ऑरेंज कंपनी की थी। टक्कर के बाद बस में आग लगने के कारण स्थानीय लोग उसके पास नहीं जा सके। उन्होंने पुलिस, फायर ब्रिगेड और आपातकालीन सेवाओं को सूचित किया।
More Stories
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2023: किसानों के लिए बड़ी अपडेट, सरकार इस दिन जारी कर सकती है 13वीं किस्त के पैसें!
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 13th Installment : किसानों के लिए बड़ी खबर! किसानों के पास हैं आखिरी मौका, जल्द कराये यह काम, नहीं तो अटक सकती हैं 13वीं किस्त के पैसे
Government Took This Big Decision Regarding Old Vehicles: पुरानी गाड़ियों को लेकर सरकार ने लिया यह बड़ा फैसला!, अगर आपके पास है 15 साल पुरानी गाड़ी तो यह खबर आपके लिए हैं, पढ़े खबर