संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित की जा रही सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2022 के लिए प्रीलिम्स का आयोजन पांच जून 2022 को किया जाना है। आयोग ने इस परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड काफी पहले ही जारी कर दिए हैं। देश कीसबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में शामिल इस परीक्षा के जरिए इस बार 1,011 पदों पर भर्ती की जानी है। UPSC ने CSE 2022 के लिए अभ्यर्थियों से दो फरवरी 2022 से 22 फरवरी के बीच आवेदन मांगे थे। अभ्यर्थियों को इस परीक्षा से जुड़े अपडेट्स के लिए UPSC कीआधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं, सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा कोशानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं,

इसके लिए कितने घंटे करते हैं पढ़ाई
सिविल सेवा परीक्षा 2020 के टॉपर शुभम कुमार ने इस परीक्षा में टॉप करने करने के बाद विभिन्न मीडिया संस्थानों को दिए गए अपने इंटरव्यू में बताया था कि वे दिन में 7 से 8 घंटे हर रोज पढ़ा करते थे और प्रीलिम्स की परीक्षा पास करने के बाद वे दिन में 10 घंटे तकपढ़ाई करते थे। साथ ही शुभम ने यह भी बताया था कि वो परीक्षा में हिस्सा लेने से तीन साल पहले से रोज करीब सात से आठ घंटे की पढ़ाई कर रहे थे। साथ ही उनका मानना था कि कितने घंटे पढ़ रहे हैं, इससे ज़्यादा मायने ये रखता है कि कितनी नियमित तरीके से पढ़ रहे हैं।
वहीं, सिविल सेवा परीक्षा 2019 में पूरे देश में पहला रैंक हासिल करने वाले प्रदीप सिंह ने अपने इंटरव्यू में बताया था कि उनका टॉप करने का फार्मूला ही साप्ताहिक पाठ्यक्रम है। प्रदीप का कहना था कि आप पढ़ाई को घंटे में मत तौलों। एक सप्ताह में कितना पढ़ना है यह जरूरतय कर लें। केवल तय ही न कर लें बल्कि उसे पूरा भी करें। प्रदीप ने साप्ताहिक तय पाठ्यक्रम का शेड्यूल अपने जीवन में 12वीं से ही अपनाया हुआ था और इसी के जरिये वो सिविल सेवा परीक्षा की भी तैयारी करते थे।
कितना मार्क्स लाकर टॉपर बनते हैं विद्यार्थी
सिविल सेवा परीक्षा 2020 में शुभम कुमार ने 2025 में से 1054 अंक लाकर पूरे देश में टॉप किया था। जबकि CSE 2019 में प्रदीप सिंह ने 1072 मार्क्स लाकर पूरे देश में पहला रैंक हासिल किया था। गौरतलब है कि इस भर्ती में फाइनल कट ऑफ, मेंस की लिखितपरीक्षा के 1750 अंको और पर्सनालिटी टेस्ट/इंटरव्यू के 275 अंको को जोड़कर तैयार किया जाता है।
More Stories
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2023: किसानों के लिए बड़ी अपडेट, सरकार इस दिन जारी कर सकती है 13वीं किस्त के पैसें!
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 13th Installment : किसानों के लिए बड़ी खबर! किसानों के पास हैं आखिरी मौका, जल्द कराये यह काम, नहीं तो अटक सकती हैं 13वीं किस्त के पैसे
Government Took This Big Decision Regarding Old Vehicles: पुरानी गाड़ियों को लेकर सरकार ने लिया यह बड़ा फैसला!, अगर आपके पास है 15 साल पुरानी गाड़ी तो यह खबर आपके लिए हैं, पढ़े खबर