IPL 2022 में आज चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ( Chennai Super Kings – CSK ) का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ( Royal Challengers Bangalore – RCB ) से होगा। आज का मैच सीएसके ( CSK ) और उनके कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ( MS Dhoni ) के लिए खास होगा, क्योंकि धोनी की नजरें आज अपने दो रिकॉर्ड्स पर होंगी जो हो सकता हैं कि वह आज यह रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लेंगे। हालांकि, इन दोनों मामलों में वह विराट कोहली ( Virat Kohli ) से पीछे जरूर रह जाएंगे।
लेकिन आज धोनी चेन्नई सुपर किंग्स ( Chennai Super Kings ) के लिए IPL में 200वां मैच खेलेंगे। मैदान पर उतरते ही धोनी यह मुकाम हासिल कर लेंगे। किसी एक फ्रेंचाइजी के लिए 200 या इससे ज्यादा मैच खेलने के मामले में उनसे आगे सिर्फ विराट कोहली ( Virat Kohli ) हैं। विराट ( Virat Kohli ) ने बैंगलोर के लिए IPL में अब तक 217 मुकाबले खेले हैं। धोनी ( MS Dhoni ) को 2016 और 2017 में चेन्नई ( CSK ) पर बैन लगने के बाद दूसरी फ्रेंचाइजी से खेलना पड़ा था, वरना वह कोहली से आगे होते।
बतौर कप्तान धोनी पूरे करेंगे छह हजार रन
इस सीजन के शुरू होने से पहले धोनी ने ( CSK ) की कप्तानी छोड़ दी थी। उन्होंने इसकी जिम्मेदारी रवींद्र जडेजा को दी थी, लेकिन आठ मैचों में छह हार के बाद दबाव का सामना कर रहे रवींद्र जडेजा ने कप्तानी फिर से धोनी को सौंप दी। उनका कहना था कि वह कप्तानी के दबाव की वजह से कप्तानी पर फोकस नहीं कर पा रहे हैं। धोनी ने सनराइजर्स हैदराबाद ( Sunrisers Hyderabad ) के खिलाफ पिछले मैच में भी कप्तानी की और चेन्नई ( CSK ) ने यह मैच 13 रन से जीता था। धोनी आज मैदान पर उतरते ही बतौर टी-20 कप्तान 302वां मैच खेलेंगे।
अब तक 301 टी-20 मैचों में कप्तानी करते हुए धोनी ने 185 पारियों में 38.67 की औसत से 5994 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 23 अर्धशतक लगाए हैं। छह रन बनाते ही धोनी बतौर टी-20 कप्तान छह हजार रन पूरे करने वाले दुनिया के दूसरे कप्तान बन जाएंगे। इस मामले में भी उनसे आगे विराट कोहली हैं। विराट ने बतौर कप्तान 190 टी-20 मैचों की 185 पारियों में 43.29 की औसत से 6451 रन बनाए हैं। इसमें पांच शतक और 48 अर्धशतक शामिल है।
कोहली और धोनी के बाद तीसरे नंबर पर मुंबई इंडियंस ( Mumbai Indians ) के कप्तान रोहित शर्मा ( Rohit Sharma ) हैं। रोहित ने बतौर टी-20 कप्तान 31.05 की औसत से 4721 रन बनाए हैं। अब यह देखने वाली बात होगी कि धोनी बैंगलोर के खिलाफ यह मुकाम हासिल कर पाते हैं या नहीं। पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ( Sunrisers Hyderabad ) के खिलाफ धोनी ने सात गेंदों पर आठ रन बनाए थे।
More Stories
TATA IPL Mini Auction 2023 : IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने Sam Curran, जानें कितने में बिके Sam Curran
T20 World Cup 2022: मोहम्मद शमी अभी भी बन सकते हैं भारत की T20 World Cup स्क्वॉड का हिस्सा! जानें क्या है ICC का नियम
T20 World Cup 2022 : T20 World Cup का पहला मैच खेलते ही रोहित शर्मा के नाम दर्ज होगा अनोखा रिकार्ड, जानें वह कौन से पांच खिलाड़ी हैं जो पहली बार T20 World Cup खेलेंगे उतरेंगे!