Vivek Oberoi’s entry in Rohit Shetty’s force
अजय देवगन, अक्षय कुमार और रणवीर सिंह के बाद अब रोहित शेट्टी एक नए स्टार को पुलिस के किरदार में पेश करने वाले हैं। जी हाँ और इस लिस्ट में शामिल हुए हैं विवेक ओबेरॉय। जी दरअसल रोहित शेट्टी ने अपने कॉप यूनिवर्स से 2 और नए किरदार रिवील किए थे जिनको शिल्पा शेट्टी और सिद्धार्थ मल्होत्रा प्ले करेंगे। अब इसके बाद एक और खबर आई है। जी दरअसल शिल्पा और सिद्धार्थ के बाद अब रोहित शेट्टी ने अपनी कॉप गैंग का एक सबसे बड़ा पत्ता खोला है।
दरअसल रोहित शेट्टी ने आज यानी मंगलवार को अपनी अपकमिंग वेब सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स से विवेक ओबेरॉय का लुक रिवील किया है। वहीँ विवेक का लुक देखकर उनके फैंस क्रेजी हो गए हैं। वैसे आप सभी जानते ही होंगे विवेक ओबेरॉय सबसे अनुभवी अभिनेता है और इसी के चलते फिल्म में वह सबसे सीनियर ऑफिसर का रोल प्ले करते दिखाई पड़ेंगे। आप सभी देख सकते हैं रोहित शेट्टी ने विवेक ओबेरॉय का लुक रिवील करते हुए लिखा- आपका स्वागत है विवेक।
वैसे अब ये देखना ये होगा कि क्या सीरीज में विवेक के किरदार का नाम विवेक ही होगा या फिर उन्हें कोई और नाम दिया जाएगा। ऐसा इसलिए क्योंकि रोहित ने अभी तक उनका नाम रिवील नहीं किया है। वैसे फर्स्ट लुक पोस्टर में विवेक ओबेरॉय हाथ में गन थामे काफी एग्रेसिव लुक में नजर आ रहे हैं। आप सभी को बता दें कि विवेक ओबेरॉय एक्शन फिल्में करने के लिए मशहूर रहे हैं। जी हाँ और एक दौर में उनकी तुलना सलमान खान के साथ की जाती थी, हालाँकि फिर दबंग खान के साथ झगड़े के बाद उनके करियर में अचानक से नुकसान देखने को मिला।
More Stories
Heart Touching Song : Vivek Oberoi का ‘कैसे माशूक दिल तोड़ते हैं’ गाना रिलीज होते ही यू ट्यूब पर मचाया बवाल, लोगों ने कहा- कभी उस व्यक्ति को इग्नोर नहीं करना चाहिए….
Bhojpuri Actress Airport Look Latest Photos – इस एक्ट्रेस ने एयरपोर्ट पर खिंचाई तस्वीर, दिए कूल पोज, फिर इस बात पर बोलीं, ‘अरे भाई होश में तो हो’
Bollywood में एंट्री करने वाले हैं अल्लू अर्जुन, भूषण कुमार ने किया फिल्म का ऐलान