राजगढ़। जिले के माचलपुर थानांतर्गत कचनारिया गांव में दलित परिवार की शादी में डीजे बजाने की बात पर दबंगों ने हंगामा कर दिया। दूल्हे की शादी का टेंट गिराया, भोजन फेंका और फिर दूल्हे के घर पथराव कर दिया। हमले में दलित समाज के 6 लोग घायल हो गए।
विवाद की सूचना मिलने पर कचनारिया गांव में मौके पर भारी पुलिसबल पहुंचा। इसके बाद पुलिस ने 33 लोगों पर मामला दर्ज कर 11 लोगों को हिरासत में लिया है। कई लोग गांव छोड़कर फरार हो गए। सुबह पूरा गांव छावनी में तब्दील हो गया। इसके बाद भारी पुलिस की मौजूदगी में डीजे के साथ दलित दूल्हे का निकासी निकाला गया।
जानकारी के अनुसार राजगढ़ का कचनारिया गांव में शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात मदनलाल अहिरवार के बेटे राजेश अहिरवार की शादी में डीजे बजाने को लेकर गांव के दबंगों से विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। दबंगों ने शादी का टेंट, खाना बिखेर दिया। इस डर से मेहमान व हलवाई भी भाग निकले और दबंगों ने दूल्हे के घर पर पथराव किया। इसमें 6 लोग घायल हो गए। मामले की सूचना मिलते ही रात में ही कलेक्टर हर्ष दीक्षित, पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा भारी पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंचे। उसके बाद ज्यादातर दबंग फरार हो गए। पुलिस ने 38 लोगों पर नामजद प्रकरण दर्ज किया है। इसमें से 11 लोगों को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पूरा गांव पुलिस छावनी बना हुआ है। पुलिस बल के साथ दूल्हे का निकासी निकाली जा गई।
More Stories
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2023: किसानों के लिए बड़ी अपडेट, सरकार इस दिन जारी कर सकती है 13वीं किस्त के पैसें!
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 13th Installment : किसानों के लिए बड़ी खबर! किसानों के पास हैं आखिरी मौका, जल्द कराये यह काम, नहीं तो अटक सकती हैं 13वीं किस्त के पैसे
Government Took This Big Decision Regarding Old Vehicles: पुरानी गाड़ियों को लेकर सरकार ने लिया यह बड़ा फैसला!, अगर आपके पास है 15 साल पुरानी गाड़ी तो यह खबर आपके लिए हैं, पढ़े खबर