लखनऊ। विधानसभा चुनाव UP Elections 2022 के छठे चरण का प्रचार आज मंगलवार की शाम 6 बजे थम गया। इस चरण में कुल 10 जिलों की 57 विधानसभा सीटों के लिए 03 मार्च को मतदान होगा।
छठे चरण में CM Yogi मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके छह मंत्रियों के अलावा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू समेत कई दग्गिजों की प्रतिष्ठा दांव पर होगी। गोरखपुर शहर विधानसभा से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बलिया की बांसडीह क्षेत्र से नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी सपा के टिकट पर मैदान मे है। सपा से शामिल हुए स्वामी प्रसाद मौर्य कुशीनगर में अपनी परंपरागत पडरौना सीट की बजाय फाजिलनगर से किस्मत आजमा रहे है जबकि कुशीनगर की तमकुही राज सीट पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की प्रतष्ठिा दांव पर है।
More Stories
Gorakhpur Mahotsav 2023: Gorakhpur Mahotsav में बॉलीवुड व भोजपुरी नाइट में गायक और गायिका ने दी शानदार प्रस्तुति, झूमने लगे दर्शक, यहां देखें एक झलक
Gorakhpur Mahotsav 2023 : Gorakhpur Mahotsav का आगाज, रंगारंग कार्यक्रमों के बीच सजी सुरो की महफिल
UP Board 10th-12th Exam Time Table 2023 : यहां देखें 10वीं-12वीं परीक्षा का पूरा टाइम-टेबल, यूपी बोर्ड परीक्षाएं 16 फरवरी से 04 मार्च तक