March 25, 2023

UP One India

Leading Hindi News Website

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कारगिल युद्ध के दौरान शहीद हुए हवलदार कुंदन सिंह खड़ायत जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

           देहरादून। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को  मणेगांव तिराहा , पिथौरागढ़ में कारगिल युद्ध के दौरान शहीद हुए हवलदार कुंदन सिंह खड़ायत जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। केंद्रीय रक्षा मंत्री एवं मुख्यमंत्री ने शहीद के परिवार जनों से मुलाकात कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया ।
     इस दौरान केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ,सांसद अजय टम्टा,  कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी , कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल ,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक भी मौजूद थे।

error: Content is protected !!