लखनऊ। विकासनगर के कल्याण मंडप मैरिज हाल में रविवार रात एक विवाह समारोह का आयोजन था। अगवानी की तैयारी चल रही थी। बरात उठी और दूल्हा कार में बैठा था। अचानक कार में आग लग गई। आनन फानन दूल्हे ने किसी तरह कार से कूदकर जान बचाई। दमकल कर्मियों ने दो गाडिय़ों की मदद से आग पर काबू पाया। कार तिलक में मिली थी। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
कल्याणपुर निवासी चेतन आनंद पीएचडी के छात्र हैं। विकास नगर के सेक्टर-आठ स्थित कल्याण मंडप में रविवार रात उनकी शादी का आयोजन था। बरात रात करीब आठ बजे पहुंचे। इसके बाद नाश्ते के बाद आगवानी के लिए बरात उठी। चेतन आनंद कार में बैठे थे। इस बीच अचानक कार से धुआं निकलने लगा। जब तक चेतन और चालक कुछ समझता, कार से आग की लपटें निकलने लगीं। घटना से अफरा-तफरी मच गई। दूल्हे और चालक आनन फानन कार से बाहर निकले। लोगों ने दमकल को सूचना दी। दमकल कर्मियों ने दो गाडिय़ों की मदद से कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया।
More Stories
विद्युत विभाग से जुड़ी बड़ी खबरः यहां पर 72 घंटे बाद आई बिजली, क्षेत्र में खुशी की लहर
महराजगंज की बड़ी खबरः यहां पर 22 घंटे से नहीं मिली बिजली, मचा हाहाकार
मातम में बदली खुशियांः बहन की हल्दी में भाई की हुई अचानक मौत, बहन बोली आंखें खोलो बाबू! मैं जा रही हूं